फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mother had beaten the children to death

मां ने पीट-पीटकर की थी बच्चों की हत्या

Fri, 01 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mother had beaten the children to death
तीन लोगों की मौत के बाद घर में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कमरे में बेड पर मिले मासूमों के शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखकर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। दोनों मासूमों की हत्या पीट-पीटकर की गई थी। ढाई माह के मासूम की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत का कारण माना गया। पांच साल के बच्चे की मौत पेट में लात-घूसों की मार से आंतें और फेफड़ों में चोट के चलते हुई। इसके करीब दो घंटे बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

ठठिया थाना के गांव खलकपुर्वा में गुरुवार सुबह विनय कुमार की पत्नी विनीता का शव कमरे में फांसी के फंदे पर झूलता मिला था। पांच वर्षीय बेटे बउआ और ढाई माह के बेटे का शव बेड पर मिला था। शुक्रवार को डॉ. पवन कुमार और डॉ. विकास कुमार के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ढाई माह के मासूम की मौत सिर में किसी वजनदार वस्तु के प्रहार से अंदरूनी गंभीर चोट लगने से हुई। पांच वर्षीय बेटे की मौत पेट के अंदर करीब छह से आठ चोट लगने के कारण हुई। इसके करीब दो घंटे बाद विनीता की फांसी से मौत हुई। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि विनीता ने इतनी बेरहमी से बच्चों की पीट कर हत्या कर दी। खुद जीवन लीला समाप्त कर ली। कलेजा बैठा देने वाली इस बड़ी वारदात का खुलासा करने में पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली हैं। पुलिस जांच करने की बात कह रही है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अंतिम संस्कार के चलते परिजनों से पूछताछ नहीं की गई है। जल्द पूछताछ कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

चीखे तो होंगे बच्चे, पड़ोसियों और परिजनों ने साधी चुप्पी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्चों की हत्या बुधवार रात करीब 10 बजे के आसपास की गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि पिटाई के दौरान दोनों बच्चे चीखे जरूर होंगे। रोए होंगे। इस दौरान खिड़की से भी रोने की आवाजें पास ही लेटी कल्पना, नेहा, रामसजीवन से लेकर पड़ोसियों तक पहुंची होंगी। पुलिस की पूछताछ में कोई भी रोने की आवाजें सुनाई देने की बात नहीं कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को दफन किया, पत्नी की जलाई चिता
पोस्टमार्टम के बाद शहर के महादेवी गंगा घाट पर परिजनों ने दोनों बच्चों को दफन किया। इसके बाद पास में चिता बनाकर विनय कुमार उर्फ गोविंद ने पत्नी विनीता की चिता को मुखाग्नि देखकर अंतिम संस्कार किया। वहीं घटना को लेकर पूरे गांव में सन्नाटा रहा। पड़ोसियों के घरों में भी चूल्हे नहीं जले।

आज पूछताछ कर दर्ज किए जाएंगे बयान
अंतिम संस्कार के बाद आज शनिवार को थाना पुलिस विनय उर्फ गोविंद के घर जाएगी। यहां परिवार के लोगों के साथ रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा खिड़की तोड़ने के बाद शवों को निकालने वाले लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी प्रयाग नारायण बाजपेई ने बताया कि सभी बिंदुओं की गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed