{"_id":"65cfb5ba9c1bcec0600c08d6","slug":"mother-and-daughter-were-chased-and-beaten-by-bullies-video-goes-viral-kannauj-news-c-214-1-knj1005-109497-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मां-बेटी को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मां-बेटी को दबंगों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
तिर्वा। उधार गुटखा न देने से पर गुस्साए युवक ने महिला दुकानदार को पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर युवक ने अन्य परिजनों के साथ मिलकर महिला और उसकी बेटी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
महिला को पिटता देखकर लोगों ने बचाने का प्रयास नहीं किया और वीडियो बनाते रहे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के चंदियापुर गांव निवासी नसरीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव में ही किराने की दुकान है। शुक्रवार को गांव निवासी एक युवक दुकान पर आया और गुटखा मंगाने लगा। उधार देने से मना किया तो गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। विरोध करने पर युवक ने अन्य परिजनों को बुला लिया।
विज्ञापन
इसी दौरान बीचबचाव करने आई बेटी समेत आरोपितों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस बीच मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। ग्रामीणों ने घायल मां-बेटी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।