{"_id":"6a4d468251bbe639650ed4e3","slug":"monsoon-will-be-more-active-rain-after-10-kannauj-news-c-214-1-knj1023-152154-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मानसून होगा और सक्रिय, 10 के बाद बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मानसून होगा और सक्रिय, 10 के बाद बारिश
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में उमस और बादलों की आंखमिचौली के बीच अब मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास बने सुस्पष्ट निम्नदाब क्षेत्र के प्रभाव से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां तेज हो रही हैं। इसका असर जिले समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी देखने को मिल सकता है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी जय लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि उत्तरी-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने के बाद यह अब पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास सुस्पष्ट निम्नदाब के रूप में सक्रिय है। इसके प्रभाव से प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।
उन्होंने बताया कि आगामी तीन दिनों तक मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है। तेज हवाओं के साथ बारिश के दौर जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 10 जुलाई से मौसमी द्रोणी के उत्तर की ओर खिसकने पर पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां और बढ़ेंगी, जिससे कई क्षेत्रों में भारी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।कई दिनों से बारिश की कमी के कारण उमस बढ़ी हुई है। ऐसे में मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान किसानों और आम लोगों के लिए राहत भरी खबर माना जा रहा है। धान और अन्य खरीफ फसलों की बोआई करने वाले किसान भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।