फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Monkey pushed, woman killed on railway track, death

बंदर ने दिया धक्का, रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला, मौत

Fri, 22 Dec 2017 11:18 PM IST
कन्नौज
कन्नौज Updated Fri, 22 Dec 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Monkey pushed, woman killed on railway track, death
घायल महिला को देखने को लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरसहायगंज। बंदर के धक्के से रेलवे ट्रैक पर गिरी महिला ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गई। उपचार के लिए ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव  रौतामई निवासी जालिम सिंह की पत्नी विद्यावती 55 अपने पड़ोस की दो और महिलाओं के साथ फर्रुखाबाद जाने के लिए शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी। वह और उसके साथ ही महिलाएं कानपुर से आने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी तभी कस्बे में कई दिनों से उत्पात मचा रहा लंगूरी बंदर यात्रियों से भरे प्लेटफार्म पर पहुंच गया। जब तक यात्री कुछ समझ पाते तब तक लंगूरी बंदर ने अचानक विद्यावती को तेज धक्का मार दिया।
विज्ञापन


बंदर के हमले से वह रेल पटरी पर जा गिरी और तभी फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेेंजर ट्रेन आ गई। ट्रेन की चपेट में आने से महिला के दोनों हाथ काट गए। इसके बाद चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोका और यात्रियों ने उसे रेलवे ट्रैक से निकालकर प्लेटफार्म पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया। बाद में उसे स्थानीय सीएचसी भेज दिया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा जा रहा था कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed