फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MLA burns effigy of opposition for insulting women power

Kannauj News: नारी शक्ति के अपमान पर विधायक ने फूंका विपक्ष का पुतला

Sun, 19 Apr 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 19 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
MLA burns effigy of opposition for insulting women power
छिबरामऊ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) के विरोध में विपक्षी दलों के रवैये को लेकर महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को विधायक अर्चना पांडेय के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने तालग्राम सड़क पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने विपक्षी गठबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और चौराहे पर पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि विपक्ष की मानसिकता आज भी महिला विरोधी बनी हुई है। महिलाएं इस अपमान का जवाब आगामी चुनाव में देंगी। महिलाओं ने विपक्ष पर विकास की राह में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाते संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान संध्या त्रिपाठी, रिंकी दुबे, सुमन पाराशर, गंगा शर्मा, रिंकी प्रजापति, उमा शर्मा, श्वेता दुबे, सुमन मिश्रा, जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, गौरव दुबे, अजय दुबे, विवेक दुबे, अंकित शर्मा, सूर्यकांत दीक्षित, राजीव दुबे, अंकित दुबे व छवि दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed