फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mission examination may honestly '

‘साक्षरता मिशन परीक्षा ईमानदारी से कराएं’

Mon, 29 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 29 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 Mission examination may honestly '

गिरीशानंद महाविद्यालय के सभागार में सोमवार को

विज्ञापन
साक्षर भारत मिशन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उमर्दा व हसेरन ब्लाक के साक्षरता मिशन से जुड़े प्रेरकों को आगामी 20 मार्च को होने जा रही परीक्षा की तैयारियों के संबंध में निर्देश दिए गए।

बीएसए रामकरन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से 15 से 35 वर्ष की उम्र के निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम सभाओं में साक्षरता मिशन के केंद्र खोले गए है। यहां प्रेरक उन्हें साक्षर बनाने के लिए शिक्षित करने का काम कर रहे हैं।

इन सभी निरक्षर लोगों की परीक्षाएं 20 मार्च को साक्षर केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। सभी प्रेरक पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षाओं को संपन्न कराएं। खंड शिक्षाधिकारी जय सिंह ने कहा कि 20 मार्च को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।

उमर्दा ब्लाक में इसके लिए 78 केंद्र बनाए गए हैं। बताया कि पिछले वर्ष उमर्दा विकास खंड में 26,208 निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए चिह्नित किया गया था। इसमें पिछले वर्ष 20,760 लोगों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद सभी को साक्षर घोषित कर दिया गया था।

इस वर्ष 5,756 निरक्षर लोगों की परीक्षाएं उमर्दा ब्लाक में आयोजित होगी। कार्यशाला को उमर्दा के ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव, एबीआरसी धर्मेंद्र यादव, प्रमोद यादव, श्यामू यादव, प्राथमिक शिक्षक  संघ के ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद यादव, जिला समन्वयक शंभूनाथ मौर्या, ब्लाक समन्वयक सचिन कटियार ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed