फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Missing student handed over to family members safely within 24 hours

Kannauj News: लापता छात्र को 24 घंटे में सकुशल परिजनों को सौंपा

Thu, 26 Oct 2023 12:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 26 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Missing student handed over to family members safely within 24 hours
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष के लापता पुत्र को पुलिस ने 24 घंटे में सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दो दिन पहले गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान छात्र गायब हो गया था। चाचा ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक छात्र नाराज होकर बिना बताए घर से चला गया था।
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र के मतौली गांव निवासी प्रबल प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष है। उनका 16 वर्षीय पुत्र संकल्प सिंह शहर के एक विद्यालय में इंटर का छात्रा है। वह 23 अक्तूबर को गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चला। चाचा राणा प्रताप सिंह ने मंगलवार को भतीजे की गुमशुदगी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। पुलिस टीम छात्र की तलाश में जुट गई। सीओ डॉ. प्रियंका वाजपेयी ने बताया कि छात्र घर से नाराज होकर बिना बताए कहीं चला गया था। पुलिस टीम छात्र की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से छात्र को बरामद किया। पुलिस ने छात्र से पूछताछ करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed