फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Miscreants snatched the bag of a woman going home in e-rickshaw

Kannauj News: ई-रिक्शा से घर जा रही महिला का बदमाशों ने छीना बैग

Wed, 15 May 2024 03:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Wed, 15 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Miscreants snatched the bag of a woman going home in e-rickshaw
सौरिख। बदमाश लगातार लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। मंगलवार को बदमाशों ने दवा लेकर ई-रिक्शा से घर लौट रही महिला से बैग लूट लिया। महिला कुछ समझ पाती तब तक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए।
विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर निवासी रिजबाना बेगम पत्नी नफीस अहमद मेडिकल काॅलेज तिर्वा से अपने चार साल के बच्चे के साथ ई-रिक्शा से दवा लेकर आ रही थी। दोपहर लगभग ढाई बजे नादेमऊ कस्बा में सुभाष इंटर कॉलेज के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके हाथ से बैग छीन लिया। महिला व अन्य सवारियां कुछ समझ पातीं, तब तक बाइक सवार फरार हो गए। महिला ने बताया कि मेडिकल कॉलेज तिर्वा से बच्चे की दवा लेकर आ रही थी। बैग में रुपयों के अलावा बच्चे की दवाई थी। थाना प्रभारी सचिन सिंह ने बताया कि महिला ने घटना की जानकारी दी है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


इनसेट
चार दिन में हुई तीसरी वारदात

बता दें 11 मई शनिवार को सराय ठेकू निवासी महिला ममता अपने तीन बच्चों के साथ ई-रिक्शा से मैनपुरी जा रही थी, तभी नगला भारा के पास बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया था, जिसमें हजारों रुपये के जेवरात थे। इसके अलावा 12 मई रविवार को नादेमऊ रोड पर अंकल ढाबा के पास तीन बदमाशों ने नवादा अल्हादादपुर निवासी बुजुर्ग सुशीला देवी के कुंडल छीन लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed