फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mirgavan spread infection, sick half a century

मिरगावां में फैला संक्रमण, आधा सैकड़ा बीमार

Wed, 12 Oct 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 12 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mirgavan spread infection, sick half a century
बीमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गांव में सफाई न होने से पूरा गांव संक्रमण की चपेट में है। गांव के आधा सैकड़ा लोग तेज बुखार, दाने,  जोड़ों में दर्द से परेशान हैं। गांव तक स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने पर ग्रामीण बाहर इलाज कराने पर मजबूर हो रहे हैं। वहीं दो लोगों में डेंगू के लक्षण मिलने पर फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


विकास खंड गुगरापुर का गांव मिरगावां में फैली गंदगी मुसीबत बन गई है। गांव में करीब 5 साल से सफाई कर्मी नहीं आ रहा है। इससे गांव में चारों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नालियों की सफाई न होने पर नालियों का गंदा पानी सड़कों पर भरा है। चारों ओर गंदगी होने से गांव में संक्रमण फैल हुआ है। इससे करीब आधा सैकड़ा लोग इसकी चपेट में आ गए है। हालात यह है कि गांव के हर घर में कोई न कोई बीमार है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम  भी अब तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि गांव में सफाई कर्मी के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई है। लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।  इससे गांव के हालात और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। सफाई न होने से पठकाना मोहल्ला, खेरा, नई मस्जिद में भी संक्रमण ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रधान रासिद जमाल उर्फ गुड्डू का कहना है कि  गांव में पांच  साल से सफाई कर्मी नहीं आ रहा है। इसकी शिकायत कई बार डीपीआरओ से की गई है। लेकिन अभी तक गांव में कोई सफाई कर्मचारी नहीं तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग हैं संक्रमण की चपेट में
गांव में संक्रमण फैलने से उसमान, मो. इरफान, गुरफान, अजहरुद्दीन, हाशमा, सोनी, अफसर जहां,  शाहजुद्दीन, तब्बसूम, वसीमा, नाजमा, निशा,जावेद, शबाना बेगम, आफरीन, अजमत खान, एहसान रजा, शलाउद्दीन, अतिया बेगम, जरीना, निहाल, गुड़िया, तहस, अयान, नाजिया, आसनेन समेत करीब आधा सैकड़ा लोग बीमार हैं। वहीं नफीसा बेगम, कामरान में डेंगू के लक्षण मिलने पर इलाज के लिए फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed