{"_id":"58e926f04f1c1bf8335b7469","slug":"minor-cheating-in-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग को प्रेम प्रसंग में धोखा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग को प्रेम प्रसंग में धोखा
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
FRAUD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव में रहने वाली नाबालिग छात्रा प्रेम प्रसंग के चलते गर्भवती हो गई। दोनों परिवारों के बीच मामला उजागर होने के बाद प्रेमी अपनी प्रेमिका की जिम्मेदारी लेने से मुकर गया। गांव में बैठी पंचायत से लेकर मामला कोतवाली तक पहुंचा। इसके बावजूद नाबालिग की किस्मत का फैसला नहीं हो सका। प्रेमी और नाबालिग छात्रा के पिता ने जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया। इससे छात्रा परेशान है।
विज्ञापन
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग छात्रा प्रेम प्रसंग में गर्भवती हो गई। मामले की जानकारी के बाद छात्रा के पिता ने संभ्रांत ग्रामीणों के बीच पंचायत कर बेटी को प्रेमी को सौंपने की मांग की। प्रेमी और उसके पिता ने छात्रा को गैरबिरादरी का बताकर जिम्मेदारी लेने से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद पिता ने कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लेने के बाद दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते के आधार पर रास्ता निकालने का प्रयास किया, जबकि प्रेमी व उसके पिता ने साफ तौर पर मना कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, गर्भवती को उसके पिता ने भी घर से निकाल दिया। इससे उसने कोतवाली पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। नाबालिग छात्रा के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर में कोई महिला नहीं है। इससे वह गर्भवती बेटी की देखभाल नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
छात्रा, प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर कोतवाली समेत प्रेमी के घर चक्कर काटने को मजबूर है। कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि प्रेमी और प्रेमिका नाबालिग हैं। पीड़िता की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।