फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Minister's program got lost due to chaos in the rain

बारिश में अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया मंत्री का कार्यक्रम

Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Minister's program got lost due to chaos in the rain
जलालाबाद सीएचसी का निरीक्षण करते पंचायतीराज मंत्री। - फोटो : KANNAUJ
जलालाबाद(कन्नौज)। कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने किसानों और कृषि वैज्ञानिकों से मुलाकात की। आय दोगुनी करने की शासन की मंशा को साकार करने की सीख दी। इसके बाद के सभी कार्यक्रम बारिश के चलते अव्यवस्था की भेंट चढ़ गए। हालंाकि पंचायतीराज मंत्री ने सभी जगह सहभागिता की। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सीख दी कि विकास कराकर जनता का विश्वास जीतें। भाजपा यही कर रही है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सभागार में पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सरकार की मंशानुसार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। वैज्ञानिकों को पारंपरिक खेती के अलावा पशुपालन, मधुमक्खी पालन का भी प्रशिक्षण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए उत्पादन बढ़ना बहुत जरूरी है। खेती को रोजगार बनाएं। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को प्रशिक्षण का दायरा बढ़ाना चाहिए। किसानों को वैज्ञानिक विधि की जानकारी होगी तभी उत्पादन बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भी किसान हैं। वह भी लोगों के बीच बैठकर जागरूक करें। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने की। इस अवसर पर कृषि उपनिदेशक डॉ. आरएन सिंह, अध्यक्ष डॉ. वीके कनौजिया, अमरेंद्र यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष शरद कटियार, विवेक पाठक, महेंद्र सिंह बघेल, अन्नू कटियार, दिलीप पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन

यहां के बाद पंचायतीराज मंत्री जलालाबाद सीएचसी पहुंचे। तब तक तेज बारिश शुरू होने लगी। वहां दस मिनट ही रुके। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रभारी अजय यादव से कहा। महिला विंग की ओपीडी व वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि दवा लेने आने वालों को हर हाल में डॉक्टर उपलब्ध मिलने चाहिए। किसी को दिक्कत हुई तो कार्रवाई तय है। यहां के बाद पंचायतीराज मंत्री जलालाबाद बीआरसी पहुंचे। वहां बारिश के चलते बाहर लगा टेंट भीग गया। भीड़ ज्यादा थी। सम्मान समारोह की सभागार में आननफानन व्यवस्था की गई। सीमित जगह होने की वजह से पूरे कार्यक्रम में अव्यवस्था का बोलबाला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि भारत गांवों का देश है। गांवों में विकास महत्वपूर्ण है। पंचायती व्यवस्था में चुने गए प्रतिनिधि विकास कराकर जनता का विश्वास जीतें। उन्होंने प्रधानों को बताया कि पिछली बार के मुकाबले इस बार प्रत्येक ब्लाक में पांच गुनी धनराशि विकास के लिए आएगी। पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे ने कहा कि सभी लोग ईमानदारी व निष्ठा से काम करें। मंत्री ने एक दर्जन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रमाणपत्र दिए। भाजपा नेता मलिक पांडेय ने बिजली कटौती व हजरतपुर गांव में तीन दिन से बिजली न आने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, विवेक पाठक, शरद कटियार, दिलीप पांडेय, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, गोपाल तिवारी, मंगलम पांडेय, अखिलेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

गुगरापुर ब्लाक में किया सम्मानित
पंचायतीराज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने गुगरापुर ब्लाक में नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख संदीप चतुर्वेदी व बीडीसी सदस्यों, ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। कहा कि प्रधानों से ज्यादा से ज्यादा काम कराकर लोगों को लाभान्वित करें। भाजपा नेता श्याम प्रताप भदौरिया, सदरुल हसन, प्रधान सद्दाम हुसैन, प्रधान बबलू पाल, निर्मल कटियार, विवेक पाल आदि लोग रहे। इसके बाद मंत्री ने गुनाह गांव में पंचायत घर व शौचालय का निरीक्षण किया। लालपुर में बूथ अध्यक्ष स्वर्गीय सुरलोक कटियार के परिजनों से मुलाकात की। शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed