{"_id":"79de9d8dfb8c8d1c02be62ecfccb1bb0","slug":"minister-passed-the-proposal-of-215-million-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी मंत्री ने पास किए 215 करोड़ के प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी मंत्री ने पास किए 215 करोड़ के प्रस्ताव
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को स्वास्थ्य/प्रभारी मंत्री अहमद हसन ने जिला योजना के लिए 215.25 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लगाई। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क को विशेष तरजीह दी गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य गुणवत्तापूर्ण कराए जाएं। लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
जिला योजना में पिछले वर्ष से यह धनराशि 121.12 करोड़ अधिक है। इसमें मुख्य रुप से अनुसूचित जाति के परिवारों के सामाजिक, आर्थिक व शैक्षिक उत्थान के लिए 63.90 करोड़, स्पेशल कंपोनेंट योजना में प्रस्तावित किया गया है। इसके अलावा 115.97 करोड़ का प्रस्ताव जिले में अपूर्ण निर्माण योजनाओं को पूरा करने के लिए स्वीकृत हुआ।
गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को सामाजिक व शैक्षिक उत्थान के लिए 42.23 करोड़, समाजवादी पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा व विकलांग पेंशन के लिए 36.45 करोड़ तथा अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्क व सामान्य छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के लिए 4.73 करोड़, स्वच्छ पेयजल योजना के लिए 3.55 करोड़, ग्रामीण स्वच्छता कार्यक्रम के लिए 18.81 करोड़ का प्राविधान है।
विज्ञापन
कृषि विभाग 16 लाख, पशुपालन 90.16 लाख, दुग्ध विकास 142.30 लाख, वन विभाग 184.35, ग्राम्य विकास के विशेष कार्यक्रमों हेतु 175.44, मनरेगा 35, पंचायतीराज 719.36, निजी लघु सिंचाई 489.30, राजकीय लघु सिंचाई 169,75, अतिरिक्त ऊर्जा स्तोत, 99.29 लाख, पर्यटन 40 लाख, प्राथमिक शिक्षा 972.63, माध्यमिक शिक्षा 633.55 लाख की धनराशि दी गई।
जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरुप जिला योजना में कार्य कराया जाएगा। गुणवत्ता में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनीता दोहरे, मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव, जिला पंचायत सदस्य मनीष यादव, बलवंत कुशवाहा, सपा जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, शशिबाला दुबे, श्रीदेवी गुप्ता, श्याम सिंह यादव, प्रताप सिंह यादव, पीडी एके सिंह कुशवाहा, सीएमओ डा.पीएन बाजपेयी, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल, मत्स्य अधिकारी जीसी यादव, एक्सईन विद्युत पी.राम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।