फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mineral officer and his son injured in road accident, wife died

Kannauj News: सड़क हादसे में खनिज अधिकारी व उनका बेटा जख्मी, पत्नी की मौत

Thu, 20 Jul 2023 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 20 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Mineral officer and his son injured in road accident, wife died
जसोदा (कन्नौज)। तबादले के बाद अलीगढ़ से लखनऊ जा रहे खनिज अधिकारी की कार गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर गांव के सामने हाईवे पर आलू लदा खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में खनिज अधिकारी व उनका बेटा घायल हो गया। खनिज अधिकारी की पत्नी की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया।
विज्ञापन




वाराणसी के सरायनंदा खोजबान बाजार निवासी सतीश कुमार भारती (41) अलीगढ़ में खनिज अधिकारी के पद पर तैनात थे। हाल में ही उनका लखनऊ (निदेशालय से संबद्ध) हुआ था बुधवार की रात वह अपनी पत्नी शिप्रा सोनी (39) व सात वर्षीय बेटा विक्रांत के साथ कार से लखनऊ जा रहे थे। कार वह स्वयं चला रहे थे। रात करीब दो बजे गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के हजरतपुर गांव के सामने हाईवे पर आलू लदे खड़े ट्रक में पीछे से उनकी कार टकरा गई। हादसे में शिप्रा की मौत हो गई। जबकि वह और उनका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। खनिज अधिकारी के ससुर संजय सोनी ने बताया कि दामाद का ट्रांसफर लखनऊ हो गया था। अलीगढ़ से ट्रक में सामान लदवाकर लखनऊ जा रहे थे। जबकि कार में उनका बेटा व पत्नी साथ थी। वह खुद कार चला रहे थे। हादसे में बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed