फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Milk filled tanker overturned, there was a race to rob

कन्नौज: अनियंत्रित होकर पलटा दूध भरा टैंकर, बड़े-बड़े बर्तन लेकर पहुंचे लोग, 13 लाख का नुकसान

Thu, 09 Sep 2021 02:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 09 Sep 2021 02:25 PM IST
सार

टैंकर पलटते ही दूध बहने लगा। पूरे खेत में सफेदी छा गई। इस दौरान ताहपुर, चौतरफा, चांदापुर के लोगों की भीड़ लग गई। लोग बड़े-बड़े बर्तनों में दूध भरने लगे। चालक ने आनंदा दूध डेयरी के मालिक को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद क्रेन से टैंकर उठाकर तिर्वा ले जाया गया।

विज्ञापन
Milk filled tanker overturned, there was a race to rob
टैंकर पलटने के बाद दूध लूटते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के तिर्वा से बुलंदशहर जाते समय दूध से भरा एक टैंकर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। हादसे में चालक बच गया, लेकिन टैंकर पलटने के बाद लोगों में दूध लूटने की होड़ मच गई। हालांकि इस दौरन भारी मात्रा में दूध की बर्बादी भी हुई, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


तिर्वा से आनंदा डेयरी से 25 हजार लीटर दूध लेकर टैंकर चालक योगेश कुमार (30) मंगलवार सुबह बुलंदशहर के पिलखुआ प्लांट के लिए निकले थे। गुरसहायगंज-ताहपुर मार्ग पर खबरामऊ गांव के मोड़ के पास सुबह सात बजे साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में टैंकर अनियंत्रित हो गया। 
विज्ञापन


यह ताहपुर निवासी शानू पटेल के खेत में पलट गया। टैंकर पलटते ही दूध बहने लगा। पूरे खेत में सफेदी छा गई। इस दौरान ताहपुर, चौतरफा, चांदापुर के लोगों की भीड़ लग गई। लोग बड़े-बड़े बर्तनों में दूध भरने लगे। चालक ने आनंदा दूध डेयरी के मालिक को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद क्रेन से टैंकर उठाकर तिर्वा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक ने बताया कि करीब 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं टैंकर पलटने के बाद लोगों की भीड़ कम होते ही जंगली जानवर और कुत्ते भी पहुंच गए और खेत में दूध पीते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed