फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mercury on record, beyond 42 degrees

Kannauj News: पारा रिकॉर्ड पर, 42 डिग्री के पार

Mon, 22 May 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 22 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Mercury on record, beyond 42 degrees
कन्नौज। गर्मी का सितम और तेज हो गया है। पहले से ही कहर ढा रही गर्मी का मिजाज और तल्ख हो गया है। रविवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। दिन में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 42 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। न्यूनतम तापमान का ग्राफ भी बढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। आसमान से बरस रही आग से हर कोई परेशान दिखा।
विज्ञापन

लगातार पड़ रही भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लू चलने से दोपहर के समय तो लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो रहे हैं। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। पिछले तीन दिनों से सुबह नौ बजते ही सूर्य देव के तीखे तेवर दिखाई देना शुरू हो जाते हैं। दोपहर होते-होते गर्म हवाएं चल रही हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सफर करने में परेशानी हो रही है, गर्मी से बचने के लिए लोग कपड़ों से लिपटे हुए नजर आते हैं। भीषण गर्मी के कारण दोपहर के समय नगर के मुख्य मार्ग से भीड़ गायब हो जाती है।
विज्ञापन

-----------------------
राहत के लिए बढ़ी पेय पदार्थों की मांग
गर्मी बढ़ने के बाद राह पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक, ठंडी लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम व अन्य पेय का सेवन कर रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में लोग नींबू का शरबत, शिकंजी, इत्यादि ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
उल्टी-दस्त की शिकायत बढ़ी
गर्मी ज्यादा होने के कारण लोग बीमार पड़ने लगे हैं। उल्टी, दस्त की बीमारियां भी बढ़ने लगी हैं। गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में उमड़ने वाली भीड़ में गर्मी की चपेट में आकर बीमार होने वालों की संख्या ज्यादा है।
---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed