फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mercury dropped from the cold, night temperature at seven degrees

शीतलहरी से गिरा पारा, सात डिग्री पर रात का तापमान

Thu, 17 Dec 2020 10:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Mercury dropped from the cold, night temperature at seven degrees
र्दी में धूप में बैठे बृध्द। संवाद - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। गुरुवार बर्फीली हवाएं चलने से लोग घरों में कैद होकर रह गए। 9.6 किमी प्रति घंटा रफ्तार से हवा चलने से न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गेहूं की फसल को हालांकि इस ठंड से फायदा बताया गया है, लेकिन अगर तापमान गिरा और पाला पड़ने लगा तो सब्जियों को नुकसान की आशंका है।
विज्ञापन

गुरुवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा रहा। पारा काफी नीचे लुढ़क आया है, जिससे कंपकंपी के साथ-साथ लोगों की दिनचर्या पर खासा असर पड़ा है। सुबह से शीतलहर चलने के कारण लोग ठिठुरन महसूस करते रहे। तमाम बच्चे व बुजुर्गों को घर के बाहर नहीं निकलने दिया गया। सुबह 11 बजे धूप निकलने के बाद भी लोगों को ठंड से निजात नहीं मिली। इसकी वजह से जरूरतमंद व नौकरीपेशा लोग ही पूरे शरीर को ढंककर बाहर निकले। शाम पांच बजते ही अंधेरा छा गया। इससे फुटपाथ व ठेला दुकानदार समय से पहले घरों की ओर निकल गए। शाम सात बजते ही शहर की मुख्य सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। इससे बाजारों में भी रौनक गायब रही और लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन जिलेभर में धुंध का प्रकोप रहेगा तथा ठंड और बढ़ सकती है। कई इलाकों में पाला पड़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन

गेहूं की फसल को फायदा, सब्जियों को नुकसान
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह ठंड गेहूं के लिए काफी लाभदायक है। कृषि विभाग के उपनिदेशक आरएन सिंह ने बताया कि जिले में पड़ रही ठंड गेहूं के लिए वरदान मानी जा सकती है। कहा कि अगर पाला पड़ता है तो आलू व सरसों की फसल के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। टमाटर की फसल तैयार होने में देर हो सकती है। मिर्च की फसल को भी पाले से नुकसान होता है। मौसम वैज्ञानिक अमरेंद्र यादव ने बताया पांच डिग्री तक तापमान गिर सकता है। हवाएं चलने से अगली सुबह पाला पड़ने की संभावना रहती है। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में अमरूद की फसल भी खराब हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed