{"_id":"5c6ef343bdec222c572340de","slug":"membership-may-be-triggered-by-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज होने से सभासद भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज होने से सभासद भड़के
Fri, 22 Feb 2019 12:21 AM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली में घटना की जानकारी देते सभासद चंद्रपाल सिंह व अन्य सभासद।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड नंबर तीन आर्यनगर से सभासद व इनके पुत्र के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे से सभासदों में रोष है। सभासद इस संबंध में कोतवाल से मिले। उन्हें पूरे मामले से अवगत कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
जीटी रोड नार्मल स्कूल के पास रहने वाले चंद्रपाल सिंह नगर पालिका के वार्ड नंबर 3 आर्यनगर के सभासद हैं। उन्होंने बताया कि नगर के मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी उनकी दूर की रिश्तेदार एक महिला ने उन पर और उनके नाबालिग पुत्र कुलदीप समेत सीआरपीएफ के जवान ब्रषभान सिंह के खिलाफ घर में घुसकर गालीगलौज, तोड़फोड़ समेत अमानत में खयानत का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर वह पालिका के सभासदों के साथ कोतवाली पहुंचे। सभासदों ने कोतवाल को पूरे मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई।
सीआरपीएफ के जवान व परिजनों के खिलाफ भी मामला दर्ज
मोहल्ला सैय्यदवाड़ा निवासी मुन्नी देवी की तहरीर पर सैनिक कालोनी पार्ट-2 सीआरपीएफ थाना नजबगढ़ नई दिल्ली निवासी सीआरपीएफ के कांस्टेबल ब्रषभान सिंह, उनकी पत्नी गुड्डी देवी, पुत्र अतुल व आकाश के खिलाफ भी मामला दर्ज कर आरोपी बनाया गया है। कांस्टेबल ब्रषभान इस समय मिजोरम में तैनात हैं।