फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mehndi competition selected 15 students

मेहंदी प्रतियोगिता में 15 छात्राओं का चयन

Fri, 23 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज।
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज। Updated Fri, 23 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mehndi competition selected 15 students

नगर के प्रभात दुबे गर्ल्स इंटर कालेज में गुरुवार को आयोजित तहसील स्तरीय

विज्ञापन
मेहंदी प्रतियोगिता में दर्जनों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के बाद निर्णायक मंडल ने हाथों में बेहतरीन मेंहदी रचाने वाली 15 छात्राओं को चयनित किया। चयनित छात्राएं कन्नौज महोत्सव में होने वाली मेहंदी प्रतियोगिता में शामिल होंगी।

गर्ल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्या आरती यादव ने बताया सात फरवरी को कन्नौज महोत्सव में मेहंदी प्रतियोगिता में छिबरामऊ तहसील से 15 छात्राएं भाग लेंगी।

कालेज में आयोजित तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में करीब एक सैकड़ा छात्राओं ने अपने हाथों में आकर्षक मेहंदी रचाई। निर्णायक मंडल की सौम्या मिश्रा और वंदना यादव को छात्राओं का चयन करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

बाद में किसी तरह नेहरू कालेज की जुवैरिया खान, नेहा शाक्य, आरती शर्मा, नेहा गुप्ता, नाजबीन, प्रभातकुमार दुबे गर्ल्स इंटर कालेज की वैष्णवी दीक्षित, सोनम शर्मा, शिखा शर्मा, चित्रा कश्यप, सना बानो, निदानाज, पिंकी गुप्ता के अलावा तहसील के अन्य विद्यालयों की पारूल गुप्ता, प्रीती राठौर व हिमानी को चुना गया। 

कन्नौज महोत्सव के लिए छिबरामऊ तहसील में प्रतिभाओं की खोज के लिए 27 से 30 जनवरी तक आडीशन होगा।
महोत्सव के तहसील प्रभारी प्रदीप प्रधान ने बताया कि तालग्राम और गुरसहायगंज के प्रतिभागी आकाश एजूकेंशन सेंटर गुरसहायगंज में और सौरिख, सिकंदरपुर में पंजीकरण करा सकते हैं।

प्रभारी गौरव त्रिपाठी ने बताया सात फरवरी को कन्नौज महोत्सव में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल, समूह नृत्य, गायन, एकांकी नाटक, मिमक्री, मूक अभिनय, लोक नृत्य, गीत, आर्केस्ट्रा, कव्वाली को शामिल किया गया है।

पंजीकरण पूर्णता: नि:शुल्क है। आडीशन में भाग लेने के लिए सात से 17 वर्ष तक के प्रतिभागी शामिल किए जाएंगे। पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 जनवरी शाम पांच बजे तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed