{"_id":"5db09ad38ebc3e013b286e8a","slug":"meetar-lagaane-ke-naam-par-vasoolee-darj-nahin-karaee-riport-kannauj-news-knp5216545140","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर लगाने के नाम पर वसूली, दर्ज नहीं कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर लगाने के नाम पर वसूली, दर्ज नहीं कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
कन्नौज। ठठिया क्षेत्र के गांव जैनपुर में मीटर लगाने के नाम पर धन उगाही के मामले में कार्यदायी संस्था पर एक सप्ताह पहले एफआईआर दर्ज कराने का मामला ठंडा पड़ गया है। संस्था के कर्मचारी गांव-गांव जाकर वसूली कर रहे हैं। इससे गांव में नि:शुल्क मीटर लगाने की योजना पर पानी फिर रहा है। सौभाग्य योजना में गरीबों को नि:शुल्क कनेक्शन देने के अलावा घर में नि:शुल्क मीटर, एमसीवी, बोर्ड, केबल व बल्ब लगाने के आदेश मिले हैं। जिन घरों में मीटर नहीं लगे हैं, वहां नि:शुल्क मीटर लगाने का ठेका अशोका विल्डकॉन कंपनी को मिला है।
कंपनी के कर्मचारी गांव-गांव मीटर व अन्य सामग्री लगाकर जनता को ठग रहे हैं। मीटर लगाने के नाम पर दो से पांच सौ रुपये की वसूली हो रही है। दूसरा मामला ठठिया थानाक्षेत्र के जैनपुर गांव का है। कर्मचारी ने उपभोक्ता से 200 रुपये की वसूली की है। किसी ने पैसे लेते समय कर्मचारी का वीडियो बना लिया। इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसे एक्सईएन शादाब अहमद ने गंभीरता से लिया था। उन्होंने वीडियो देखने के बाद कार्यदायी संस्था को संबंधित कर्मचारी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि अगर कर्मचारी पर रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई गई तो वह खुद कंपनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। कंपनी के ठेकेदार ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। पूरा सप्ताह बीतने के बाद भी बिजली विभाग के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
एक्सईएन शादाब अहमद का कहना है कि जैनपुर गांव में उपभोक्ता से मीटर लगाने के नाम पर 200 रुपये वसूली के मामले में संबंधित कर्मचारी उनके पास आया था। उसके बयान लिए गए हैं। कर्मचारी का कहना है कि उपभोक्ता का केबल कटा था। उसने टेप मंगाने के लिए पैसे दिए थे। मीटर लगाने के नाम पर कोई पैसा नहीं लिया गया है। इसकी रिकार्डिंग कर ली है। अगर कहीं कुछ गड़बड़ है तो जांच कराई जाएगी।