फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Media persons will also be able to vote through postal ballot

Kannauj News: मीडियाकर्मी भी पोस्टल बैलेट से कर सकेंगे मतदान

Sun, 14 Apr 2024 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Media persons will also be able to vote through postal ballot
कन्नौज। लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर मीडियाकर्मी भी वोटिंग वाले दिन से पहले ही पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। निर्वाचन आयोग की पहल पर इस बार यह खास व्यवस्था की गई है। शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने कलक्ट्रेट में हुई बैठक के दौरान इसकी सिलसिलेवार जानकारी दी। इसके लिए 23 अप्रैल तक संबंधित फार्म जमा करना होगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मीडिया कर्मियों को भारत निर्वाचन आयोग ने ‘आवश्यक श्रेणी’ में रखा है। इसके लिए चुनाव कवरेज में लगे मीडियाकर्मी अब पोस्टल बैलेट के माध्यम से भी मतदान कर सकेंगे। इसका लाभ उन मीडिया कर्मियों को ही मिलेगा, जिन्हें निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव कवरेज के लिए प्राधिकार पत्र जारी किया गया है।
विज्ञापन

मतदान दिवस के दिन मीडिया कवरेज की व्यस्तता होने पर मतदान करने में असमर्थ ऐसे मीडिया कार्मिकों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करने का विकल्प दिया गया है। ऐसे मीडिया कर्मी प्रारूप 12डी को भरकर मतदाता पहचान पत्र के साथ 23 अप्रैल तक अपना आवेदन जिला सूचना अधिकारी को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद सात, आठ व नौ मई में से किसी भी दिन सुबह नौ बजे से पांच बजे तक कलक्ट्रेट भवन के हाल में पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि यह सुविधा उन्हीं मीडियाकर्मियों के लिए है, जो इसी जिले के मतदाता हैं। अपील की है कि सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह, बीडीओ सदर अमित कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी आलोक कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed