{"_id":"63a1ea0ba77ef0229c031ebf","slug":"measles-affected-child-dies-kannauj-news-knp7345479184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खसरा की चपेट में आए बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खसरा की चपेट में आए बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 20 Dec 2022 10:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 10:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तालग्राम में खसरे की चपेट में आए बालक की मौत हो गई। 15 दिन में परिवार के तीन बच्चों की खसरे से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ। उधर, बीमारी के चलते मोहल्ले के लोगों में भय व्याप्त है।
कस्बे के मोहल्ला नक्कालान निवासी मोहम्मद जावेद के दो बच्चे अल्फिजा (3), अलसैफ (9 माह ) की 15 दिन पहले खसरा के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अलफैज (7) भी 10 दिनों से बुखार की चपेट में था। शरीर पर खसरे के दाने निकल आए थे। मंगलवार की सुबह इलाज के दौरान अलफैज की मौत हो गई जबकि बड़ी पुत्री अल्फा (10) भी खसरा बीमारी की चपटे में है। मोहम्मद जावेद के छोटे भाई मोहम्मद परवेज अहमद पुत्र अलीशान (8) भी बीमारी की चपेट में है। 15 दिन में तीन बच्चों की मौत से मां नाजो बेगम बेसुध है। ब्लाक चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि सोमवार को मोहल्ले में स्वास्थ्य टीम भेजकर दवा वितरण की गई है। बीमार बच्चों की जांच कर टीकाकरण कराया जाएगा।