फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   MCI team will come in Medical College this week

मेडिकल कालेज में इसी सप्ताह आएगी एमसीआई टीम

Wed, 06 Apr 2016 12:11 AM IST
kannauj, uttar pradesh, india
kannauj, uttar pradesh, india Updated Wed, 06 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
MCI team will come in Medical College this week
प्रतीकात्मक फोटो
राजकीय मेडिकल कालेज में जल्द ही मेडिकल कौंसिल आफ इंडिया की टीम निरीक्षण करेगी। टीम के निरीक्षण के बाद एमबीबीएस फाइनल ईयर का भविष्य तय होगा। इसी सप्ताह होने वाले निरीक्षण को लेकर कालेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। खामियों को दुरुस्त कराने के लिए मंगलवार को प्राचार्य व सीएमएस विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ मशविरा करते रहे। दो माह पहले मेडिकल कौंसिल आफ इंडिया  (एमसीआई) की तीन सदस्सीय टीम ने मेडिकल कालेज का दिवसीय निरीक्षण किया था।
विज्ञापन


उस दौरान ओपीडी व इंडोर सेवा में मरीजों की तादात कम मिली थी। इस पर एमसीआई ने एमबीबीएस फाइनल ईयर की मान्यता देने से इनकार कर दिया था। फैकल्टी में कुछ चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्तियां भी मानक के अनुसार नहीं मिली थी। इस बार टीम के आने से पहले दोनों खामियों को दुरुस्त कराया जा चुका है। फैकल्टी में चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्तियों की प्रक्रिया मानक के अनुसार कर दी गई है।
विज्ञापन


इंडोर सेवा में भी मरीजों की तादात ठीक है।  मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा.डीएस मारतोलिया ने बताया कि ओपीडी में भी रोज करीब एक हजार से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। एकेडमिक ब्लाक में स्थित विभिन्न फैकल्टियों के म्यूजियम, प्रयोगशालाओ की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही है। आईसीयू, एनआईसीयू की व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त करा दिया गया है। इंडोर सेवा में बाल रोग विभाग, आर्थो, सर्जरी व ईएनटी विभाग ने मरीजों के बेड बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed