फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mayank of Sugandh Nagri got 10th rank in UPSC

Kannauj News: सुगंध नगरी के मयंक की यूपीएससी में 10वीं रैंक

Tue, 22 Apr 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mayank of Sugandh Nagri got 10th rank in UPSC
मयंक - फोटो : मयंक
कन्नौज। शहर के डाक बंगला रोड सरायमीरा निवासी कलक्ट्रेट में वरिष्ठ लिपिक प्रभात त्रिपाठी व अर्चना त्रिपाठी के बेटे मयंक त्रिपाठी ने जैसे से ही यूपीएससी में ऑल इंडिया में 10वीं रैंक आने की जानकारी दी। तो परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मोहल्ले के लोगों समेत अधिकारियों, रिश्तेदारों व परिचितों ने बधाई दी। मयंक ने यूपी पीसीएस-2022 में भी सफलता हासिल की थी और उनका चयन पुलिस उपाधीक्षक के पद पर हुआ था। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्विस की तैयारी की और यूपीएससी-2023 में ऑल इंडिया में 373वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन

मयंक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शहर के जेपीएस से पूरी की और वर्ष 2020 में वह दिल्ली चले गए। वहां हिंदू कॉलेज से गणित से बीएससी किया और सिविल सेवा की तैयारी भी शुरू कर दी। मयंक के पिता मूल रूप से गुरसहायगंज क्षेत्र के टड़वा गांव के रहने वाले हैं। गांव के सभी लोग जश्न मना रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनाें समेत मामा विवेक दीक्षित को दिया है।
विज्ञापन

ननिहाल में भी खुशी की लहर, बांटे लड्डू
छिबरामऊ। आईएएस मयंक त्रिपाठी की ननिहाल छिबरामऊ क्षेत्र के गांव हरिहरपुर (महदगिरि) में है। उनके मामा विवेक दीक्षित छिबरामऊ के हीरालाल वीएन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं और वह मोहल्ला बजरिया में रहते हैं। उनके नाना पं. चंद्रशेखर दीक्षित भी हीरालाल कॉलेज में प्रवक्ता थे, जबकि मामी निशा दीक्षित दो बार ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। भांजे की सफलता पर ननिहाल में जश्न का माहौल हो गया। मामा ने लड़्डू बांटे और आतिशबाजी छुड़ाई। मयंक की बहन स्नेहा त्रिपाठी भी ग्रेजुएशन कर सिविल सेवा की तैयारी कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed