फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   maut ka kaaran spasht hote hee pulis ne patnee par kasa shikanja

मौत का कारण स्पष्ट होते ही पुलिस ने पत्नी पर कसा शिकंजा

Sat, 28 Nov 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
maut ka kaaran spasht hote hee pulis ne patnee par kasa shikanja
मृतक के घर के बाहर मौजूद पुलिस फोर्स। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। प्राइवेट शिक्षक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आते ही पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने घर जाकर पूछताछ की। आरोपी शिक्षिका के भाई को भी हिरासत में ले लिया। अब पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ने में लगी है।
विज्ञापन

तालपार नगरिया निवासी प्राइवेट शिक्षक इंद्रपाल की मौत के बाद पिता ने पत्नी, प्रेमी व दोनों के भाइयों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इंद्रपाल की दम घुटने से मौत का खुलासा हुआ। शरीर पर आठ जगह चोटों के निशान थे। हत्या स्पष्ट होते ही प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने इंद्रपाल के आवास पर पहुंचकर आरोपी पत्नी सीमा से पूछताछ की। पुलिस ने ग्राम हुसेपुर तुर्कन निवासी साले मनोज को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस सीमा के प्रेमी अशोक व उसके भाई कर्री निवासी राजेश की तलाश में जुटी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के घर के अलावा उनकी रिश्तेदारी व नगर में कुछ जगह छापे मारे। अभी तक दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। शुक्रवार को इंद्रपाल का खून से लथपथ शव उसके घर की पहली मंजिल पर कमरे में मिला था। सीमा प्राइमरी विद्यालय में शिक्षक हैं। प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि मामले में प्रत्येक पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किरायेदार से खुल सकती हैं हत्याकांड की परतें
इंद्रपाल की हत्या के बाद मकान में मौजूद किरायेदार जिला इटावा के ग्राम लवेदी निवासी सुरेश चंद्र पुत्र सोबरन सिंह से पुलिस पूछताछ कर हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी है। शनिवार को किरायेदार व उसकी पत्नी को पुलिस ने थाने बुलाकर कई घंटे तक पूछताछ की। पुलिस का मानना है कि किरायेदार से हत्याकांड की परतें खुल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed