फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mausam kee berukhee ne badhaarin dhadakanen, madaee tej

मौसम की बेरुखी ने बढ़ार्इं धड़कनें, मड़ाई तेज

Thu, 23 Apr 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
mausam kee berukhee ne badhaarin dhadakanen, madaee tej
गेहूं के खेत में मड़ाई करते किसान। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। इन दिनों गेहूं कटाई और मड़ाई का काम चल रहा है। दो दिन से लगातार हो रही बूंदाबांदी ने किसानों की नींद उड़ा दी है। बारिश की आशंका से किसान सहमे हैं।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई। इससे किसानों के माथे पर बल आ गए। किसान सुबह होते ही परिवार समेत खेतों की ओर निकल गए। अभी करीब 40 से 45 फीसदी गेहूं की फसल मड़ाई के लिए खेतों में पड़ी है। जिन किसानों ने मड़ाई करा ली, उनका भूसा खेतों में पड़ा है। बारिश से भूसा और गेहूं भीगने का डर है। गुरुवार को दिनभर किसान गेहूं की फसल को सहेजने में लगे रहे। वहीं आसमान में बदली की वजह से पारा 37 डिग्री से लुढ़ककर 32 डिग्री पर पहुंच गया। सात किमी की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। जिला कृषि अधिकारी राम मिलन सिंह के मुताबिक किसान गेहूं के बंडल को धूप निकलने पर उसे खेत में अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद ही मड़ाई करें।
विज्ञापन

जायद की फसल में भी नुकसान का डर
गेहूं और सरसों की फसल पहले ही तबाह हो गई है। अब जायद की फसलों पर मौसम की मार का डर सता रहा है। तेज हवा के साथ बारिश हुई तो तरबूज, खरबूजा, उर्द, मूंग और मक्का की फसलों में भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद मौसम के मिजाज से किसान परेशान
छिबरामऊ। लॉकडाउन के बाद किसान आसमान में छाई बदली से परेशान हैं। फसल को नुकसान से बचाने के लिए किसानों ने रात में गेहूं की कटाई शुरू कर दी है। मजदूर न मिलने पर घर की महिलाएं, बच्चे व पुरुष खेतों में जी जान से जुटे हैं। किसानों के मुताबिक लॉकडाउन से किसान फसल की सही ढंग से देखभाल नहीं कर सके। काफी नुकसान हो चुका है। मौसम बिगड़ा तो मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed