फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Masons were beaten up for being bullied, died in hospital

तगादा करने पर हमला कर राजमिस्त्री को पीटा, अस्पताल में मौत

Sat, 25 Jun 2022 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Masons were beaten up for being bullied, died in hospital
कन्नौज। मकान बनाने के बाद रुपये मांगने पर सदर कोतवाली के नारायनपुर में पड़ोसी ने घर पर हमला कर राजमिस्त्री, उसकी मां, बहन और भाई को घायल कर दिया। परिवार के लोगों ने राजमिस्त्री को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शाम को राजमिस्त्री की मौत हो गई। परिजन कोतवाली में शव लेकर पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी के नारायनपुर गांव निवासी जयवीर (35) राजमिस्त्री है। पड़ोस में रहने वाले किसान का वह मकान बना रहा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे जयवीर ने पड़ोसी से मजूदरी के रुपये मांगे तो दोनों के बीच गाली-गलौज हो गया। इसके बाद पड़ोसी परिवार के साथ रात करीब 10 बजे जयवीर के घर हमला कर दिया। इस दौरान लाठी-डंडों से पीटकर पड़ोसी और परिवार के लोगों ने जयवीर, उसकी मां छबीली देवी, बेटी बहन रीना और भाई रणवीर को घायल कर दिया। इस दौरान जयवीर गंभीर रुप से घायल हो गया। सुबह परिजन जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां आराम मिलने पर परिजन घर ले आए। शाम करीब पांच बजे घर पर हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उपचार के दौरान जयवीर की मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग शव लेकर कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दिन भर समझौते का चलता रहा प्रयास
कन्नौज। मारपीट के बाद राजमिस्त्री और आरोपियों के परिजनों के बीच समझौते का प्रयास चलता रहा। किसी भी पक्ष ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। राजमिस्त्री की मौत के बाद जब परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस को मामले की जानकारी हुई। पुलिस ने छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed