फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Martyr's relatives assaulted, threatened to kill

Kannauj News: शहीद के परिजनों से मारपीट, जान से मारने की धमकी

Sun, 10 Mar 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Martyr's relatives assaulted, threatened to kill
तालग्राम। ट्रैक्टर निकालने के विवाद पर शहीद सैनिक के भाई और मां को दबंगों ने मारपीट घायल कर दिया। परिजनों को जान से मार देने की धमकी दी गई है। शहीद की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


तालग्राम थाना क्षेत्र के बलीदासपुर निवासी सर्वेशकुमारी पत्नी शहीद जितेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देवर सुरजीत सिंह शुक्रवार दोपहर एक बजे ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहे थे। तभी गांव के प्रमोद, सुनील, उपेंद्र, शिवम ट्रैक्टर निकालने के लिए विवाद करने लगे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। शोर सुन सास रंजना बचाने पहुंची तो उनसे से मारपीट की जिससे दोनों लोग घायल हो गए। आरोपियों ने धमकी दी कि इधर से ट्रैक्टर लेकर कभी मत आना। अगर निकले तो जान से मार देंगे। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed