{"_id":"601ae4a48ebc3e27113f5958","slug":"martyrs-monuments-will-be-illuminated-in-the-light-of-lamps-kannauj-news-knp60960666","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपों की रोशनी में जगमगाएंगे शहीदों के स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपों की रोशनी में जगमगाएंगे शहीदों के स्मारक
विज्ञापन
तालग्राम के बलिदासपुर गांव स्थित समाधि स्थल का निरीक्षण करते एसडीएम देवेश गुप्ता व तहसीलदार अभि
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। तहसील इलाके के पांच शहीद स्मारक गुरुवार को रामधुन की स्वर लहरियों के बीच दीपों की रोशनी में जगमगाएंगे। बुधवार को एसडीएम देवेश गुप्ता ने शहीदों के स्मारकों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
सरकार ने चौरी चौरा के शहीदों की याद में शताब्दी महोत्सव के आयोजन का फरमान जारी किया है। महोत्सव में देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीदों के स्मारक स्थल पर कार्यक्रमों का आयोजन कर परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।
एसडीएम ने बताया कि प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चे शहीद स्थल से सुबह प्रभात फेरी निकालेंगे। साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि शहीदों के परिजनों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
सुबह 11 बजे शहीदों के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का लाइव प्रसारण होगा। सायं साढ़े छह बजे शहीदों के सम्मान में समाधि स्थल पर एक सैकड़ा मिट्टी के दीपक जलाए जाएंगे। पुलिसकर्मी रामधुन की स्वर लहरियों के साथ शहीदों को सलामी देंगे।
तहसील इलाके में शहीदों के पांच हैं स्मारक
छिबरामऊ तहसील में तालग्राम क्षेत्र के ग्राम बलीदासपुर में शहीद सैनिक जितेंद्र सिंह राजपूत, विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के नगला डांडे में शहीद सैनिक हरिओम राजपूत, नगला लक्ष्मन में शहीद अरविंद सिंह यादव, शंकरपुर लोकपुर में शहीद सैनिक सत्यवीर पाल, धरनीधरपुर नगरिया में शहीद सैनिक मनोज यादव व सिकंदरपुर में शहीद कमलेश कुमारी का स्मारक है।