{"_id":"62828fed9b16a922ff42f95e","slug":"married-woman-beaten-up-for-not-getting-car-in-dowry-kannauj-news-knp6971492155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को पीटकर निकाला
विज्ञापन
सौरिख। दहेज में कार न मिलने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के बिधूना रोड गांधी नगर निवासी महेश चंद्र ने बेटी आकांक्षा गुप्ता की शादी सात जुलाई 2018 को औरैया जिले के आयाना गांव निवासी सत्यभान उर्फ प्रतीक से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार मांगने लगे। कार देने में असमर्थता जताने पर ससुरालियों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया।
सोमवार को आकांक्षा गुप्ता ने पति सत्यभान, ससुर अखिलेश, ताऊ ससुर रामसरन, ताई सास ममता, चाचा कल्लू, चाची, भाभी और मैनपुरी के थाना करहल के गांव गंभिरा निवासी मझिया शीलेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ शिव कुमार थाना ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।