फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Married woman beaten up, evicted from home, report filed against four people including husband

विवाहिता को पीटा, घर से निकाला, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up, evicted from home, report filed against four people including husband
तालग्राम(कन्नौज)। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के भवानीसराय गांव निवासी ममता पुत्री रामशंकर शर्मा ने बताया कि उसकी शादी फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद के जाजपुर निवासी नीरज से पांच साल पहले हुई थी। ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करने लगे। भाई ने कार देने में असमर्थता जताई तो यह लोग प्रताड़ित करने लगे। कई-कई दिन तक भूखा रखा। रिश्तेदारों की पंचायत हुई। ससुरालीजन नहीं माने। आठ अक्तूबर को पति नीरज, सास मीना, देवर सूरज, ननद शालू ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

वहीं उप निरीक्षक कमल भाटी का कहना है कि महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच सीओ सदर शिव प्रताप सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed