फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Marriage postponed due to non-payment of father, the girl gave her life, now investigation will be done

Kannauj News: पिता को भुगतान न मिलने पर टली शादी, युवती ने दी जान, अब होगी जांच

Sat, 13 May 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 13 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Marriage postponed due to non-payment of father, the girl gave her life, now investigation will be done
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में काम करने के बावजूद भुगतान नहीं मिलने से हुई आर्थिक तंगी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पिता की आर्थिक तंगी से युवती की शादी टल गई। इससे परेशान होकर युवती ने गुरुवार को जान दे दी थी। अब यह मामला सामने आने पर मेडिकल कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। भुगतान न होने की बात सामने आने पर कॉलेज प्रशासन ने टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

दरअसल, गुरुवार को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के टुसावरी गांव निवासी सुरेंद्र की 19 वर्षीय बेटी प्रीति ने खुदकुशी कर ली थी। परिवार के मुताबिक पिता की आर्थिक तंगी के चलते शादी न हो पाने के कारण लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया था। इसी से तनाव में आकर गुरुवार को घर में छत पर पिलर में साड़ी के फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

पिता सुरेंद्र ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में फर्नीचर रिपेयरिंग का काम किया था। जिसका सात लाख रुपये का बिल भुगतान था। भुगतान के सहारे ही बेटी की शादी तय की थी। आर्थिक तंगी व समय से भुगतान न होने के कारण शादी की तारीखें आगे बढ़ती जा रही थीं। जिससे लड़का पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इससे बेटी ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
मामला संज्ञान में नहीं था, संबंधित काम का बजट भी नहीं था
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सीपी पाल ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं था। सीएमएस को आदेश देकर टीम का गठन किया गया है। वह पूरे मामले की जांच करेगी। भुगतान न होने के पीछे क्या वजह रही इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अनुरक्षण का बजट नहीं आया है। जैसे बजट आएगा भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed