फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Markets remained closed all day; the streets were deserted.

Kannauj News: दिनभर बंद रहे बाजार, सड़कों पर सन्नाटा

Sat, 26 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Markets remained closed all day; the streets were deserted.
कन्नौज। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्तव्यस्त कर दिया है। 48 घंटे से लगातार जारी बारिश के चलते शनिवार को शहर के मुख्य बाजार बंद रहे और सड़कों पर सन्नाटा रहा। जलभराव और खराब मौसम के कारण लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


शहर के सराफा बाजार, बड़ा बाजार, गांधी नगर, मकरंद नगर और सब्जी मंडी समेत सभी प्रमुख बाजारों में दुकानें नहीं खुलीं। दुकानदार सुबह दुकान खोलने आए भी तो बारिश के कारण वापस लौट गए। पूरे दिन रुक-रुक कर हो रही बारिश से ग्राहक भी बाजार नहीं पहुंचे, जिससे कारोबार पूरी तरह ठप रहा। लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

मोहल्लों की गलियों और मुख्य मार्गों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दो पहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा दिक्कत हुई। कई जगह कीचड़ और फिसलन से लोग गिरकर चोटिल भी हुए। बारिश के कारण दिहाड़ी मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। काम बंद होने से उन्हें दो दिन से मजदूरी नहीं मिली। वहीं किसानों की खेतों में खड़ी धान की फसल भी पानी में डूब गई है। मौसम विभाग ने अभी दो दिन और बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से चमका बरसाती-छाता कारोबार
गुरसहायगंज। लगातार बारिश से कस्बे में बरसाती और छाता की बिक्री बढ़ गई है। बारिश से बचने के लिए लोगों ने दुकानों पर भीड़ लगा दी। मांग बढ़ते ही दाम भी बढ़ गए। सामान्य दिनों में 70-80 रुपये में बिकने वाली बरसाती 150 रुपये तक बेची गई। तेज बारिश और अगले दो दिन के अलर्ट से लोगों ने पहले से खरीदारी शुरू कर दी। नौकरीपेशा, मजदूर और बाइक सवारों ने बरसाती को प्राथमिकता दी। व्यापारियों के अनुसार स्टॉक खत्म होने से दोबारा माल मंगाना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है।

बारिश में बिजली विभाग ने जारी की एडवाइजरी
छिबरामऊ। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। पेड़ गिरने और तार टूटने से कई इलाकों में ब्लैकआउट जैसे हालात हैं। विभाग की टीमें बहाली में जुटी हैं। विभाग ने एडवाइजरी जारी कर उपभोक्ताओं से सावधानी बरतने की अपील की है। अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि बारिश में गीले हाथों से स्विच बोर्ड, उपकरण व मीटर न छुएं।पानी भरे रास्तों में पोल, ट्रांसफार्मर और लटके तारों से दूरी बनाए रखें। जमीन पर पड़े टूटे तारों को न छुएं।


48 घंटे से बत्ती गुल, जनजीवन बेहाल
विशुनगढ़। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के चलते क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पिछले 48 घंटे से ठप है। लगातार बिजली न आने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति प्रभावित होने के साथ ही बिजली से संचालित घरेलू उपकरण भी बंद पड़े हैं। कस्बे के नेमकुमार, सलमान वारसी, रामबक्स लोधी, सुमित गुप्ता का आरोप है कि मौसम खराब होते ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है। दो दिन से बिजली न आने के कारण इंवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। मोबाइल चार्ज करने तक के लिए लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली आपूर्ति बहाल न होने से नाराज ग्रामीणों ने विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों से फाल्ट दुरुस्त कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed