फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Market traders display against fee

मंडी शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

Thu, 10 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 10 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Market traders display against fee

उत्तर प्रदेश प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने खाद्य

विज्ञापन
तेलों, काजू, किशमिश, छुहारा, बादाम, काली मिर्च आदि को मंडी शुल्क की परिधि में लेने पर नाराजगी जताई है। गुरुवार को व्यापारी नेताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल, जिला महामंत्री पवन अवस्थी, जिला कोषाध्यक्ष रमेश मेहरोत्रा, अरविंद दुबे और युवा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा आदि ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि 19 नवंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश सरकार ने सभी खाद्य तेलों एवं अन्य खाद्य पदार्थों को मंडी समिति की परिधि में ले लिया है।

इस पर ढाई फीसदी मंडी शुल्क लगा दिया है, जबकि खाद्य तेल का 80 फीसदी हिस्सा विदेशों से आता है। पाम आयल विदेशों से आकर यदि रिफाइन न हो तो उत्तर प्रदेश में तेल का अकाल पड़ जाएगा। कहा कि मूंगफली, सोयाबीन और सरसों का तेल भी राजस्थान और मध्य प्रदेश से आता है।

बताया कि इसी प्रकार सूखे मेवे जैसे बादाम, काजी, किशमिश, छुहारा आदि आइटम थोड़ा दक्षिण भारत से और  शेष विदेशों से आते हैं। काली मिर्च श्रीलंका से आती है। ऐसे में इन पर मंडी शुल्क लगाना कहां का न्याय है। आरोप लगाया कि ऐसा मालूम पड़ता है कि प्रदेश सरकार मंडी अधिनियम 1964 को ताक में रखकर केवल राजस्व वसूलने के लिए जिस पर मंडी शुल्क नहीं लगाना चाहिए, उस पर भी लगा रही है।

मंडी शुल्क के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार बढ़ेगा। अभी भी मंडी समितियों के भ्रष्टाचार की जानकारी शासन को है। व्यापारियों का कहना है कि सुपारी पर मंडी शुल्क लगाया गया था, जिसे हटा दिया गया, पर उसका सेस अभी भी लागू है। ताकि सुपारी वाले व्यापारी मंडी अफसरों के कब्जे में रहें।

व्यापारियों ने कहा कि नियमानुसार जिस पर टैक्स लगता है उसी पर सेस लगता है। व्यापारियों ने मांग की कि मनमाने तरीके से जो चीजें मंडी समिति की परिधि में लाई गई हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाए। साथ ही सुपारी पर से सेस हटाकर व्यापारी को राहत प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed