{"_id":"625711149c755665f85589ef","slug":"mareej-treatment-tb-kannauj-news-knp6910542199","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 दिनों में 23 नए टीबी के मरीज मिले, 814 हुआ आंकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 दिनों में 23 नए टीबी के मरीज मिले, 814 हुआ आंकड़ा
विज्ञापन
फोटो-20- तिर्वा क्षेत्र के रामपुर बिनौरा गांव में ग्रामीणों को जागरुक करती टीम। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में 24 मार्च से चलाया जा रहा क्षयरोगी खोज अभियान बुधवार को समाप्त हो गया। इस दौरान 21 दिन तक चल क्षयरोगी खोज अभियान में स्वास्थ्यकर्मियों ने जिले के 2553 लोगों के सैंपल लिए। इसमें 23 नए टीबी मरीज मिले हैं, जबकि मौजूद समय स्वास्थ्य विभाग की ओर से 791 क्षयरोगियों का इलाज किया जा रहा है।
क्षय रोग विभाग से सामुदायिक केंद्र तिर्वा में तैनात सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर डॉ.उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि टीबी का समाज से सफाया करने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। टीबी मरीज की समय से पहचान करने और निशुल्क इलाज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाए जाते हैं। इस दौरान सीएचओ सतेंद्र पटेल सहित कई लोग मौजूद रहे।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.जेजे राम ने बताया कि टीबी मुक्त भारत के उद्देश्य के तहत अब जिले के उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी क्षय रोगियों को इलाज की सुविधा दी जाएगी। अभियान के तहत 2553 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इसमें 23 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। उनका भी इलाज शुरु करा दिया गया है।
विज्ञापन
- दो सप्ताह या अधिक समय से खांसी हो।
- बुखार हो या शाम में शरीर गर्म हो रहा हो।
- वजन में कमी आ रही हो।
- भूख नहीं लग रही हो।
- छाती में दर्द हो रहा हो।
- खांसने पर बलगम में खून आ रहा हो।