फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mandapam's face will change, shehnai will echo

Kannauj News: मंडपम की बदलेगी सूरत, गूंजेगी शहनाई

Tue, 06 Dec 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Dec 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mandapam's face will change, shehnai will echo
फोटो 05- पनगवां ट्रस्ट में भवन का निरीक्षण करते डीएम शुभ्रान्त शुक्ल और एडीएम गजेंद्र सिंह समेत अन? - फोटो : KANNAUJ
गुरसहायगंज। नगर स्थित पनगवां ट्रस्ट के बदहाल पड़े राम जानकी मंडपम की सूरत जल्द बदलेगी। मरम्मत के बाद यहां पर दोबारा शहनाई गूंजेगी और कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ल ने इसको लेकर मंगलवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीर्णोद्धार के लिए ट्रस्ट की राम मार्केट के दुकानदारों से 50-50 हजार रुपयों की आर्थिक सहायता ली जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे में श्रीरामचंद्र जी महाराज विराजमान पनगवां ट्रस्ट के नाम से राम जानकी मंडपम और राम मार्केट है। मार्केट में करीब 85 दुकान दुकानदारों को आवंटित हैं। इसी क्र्रम में डीएम ने राम जानकी मंडपम और राम मार्केट का निरीक्षण किया। इसके बाद ट्रस्ट के परिसर में स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि बदहाली के चलते राम जानकी मंडपम में आयोजन बंद चल रहे हैं। इसमें दोबारा शादी समारोह और अन्य आयोजन शुरू कराए जाएंगे। डाइनिंग हॉल, रसोईघर और बरामदा के अलावा राम मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। इसमें 40 लाख रुपये की लागत लगेगी।
विज्ञापन

इस पर व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजेश गुप्ता, पूर्व सभासद विजय दुबे ने विरोध किया। कहा कि राम मार्केट की दुकानें जर्जर स्थिति में हैं और बाजार में मंदी के कारण व्यापारी पहले से ही परेशान है। इस मौके पर किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष मयंक गुप्ता ने दो लाख रुपये की धनराशि देने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने कस्बे के संभ्रान्त लोगों से ट्रस्ट बनाने की भी मांग की। इस दौरान एडीएम गजेंद्र सिंह, एसडीएम छिबरामऊ अशोक कुमार, ट्रस्ट के सदस्य एनसी टंडन, शासकीय सभासद दिलीप गुप्ता, संदेश गुप्ता और राम मंदिर के महंत राकेश द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed