फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   manarega majadooron ko 182 kee jagah milenge 201 rupaye

मनरेगा मजदूरों को 182 की जगह मिलेंगे 201 रुपये

Tue, 21 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
manarega majadooron ko 182 kee jagah milenge 201 rupaye
सदर ब्लाक में मनरेगा कार्य की फीडिंग करते कर्मचारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को अब 182 की जगह 201 रुपये का भुगतान किया जाएगा। लॉकडाउन के दौरान मजदूरों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इससे मनरेगा का काम शुरू करा दिया गया है। सामाजिक दूरी बनाते हुए जिले की 39 ग्राम पंचायतों में काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान लंबे समय से घरों में रहे मनरेगा मजदूरों को अब काम के बदले पहले से अधिक धनराशि मिलेगी। शासन से आदेश आ जाने के बाद मनरेगा कार्य में तेजी आई है। सभी सचिवों और ग्राम प्रधानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में काम कराएं। अधिक से अधिक मजदूरों को काम में लगाया जाए। सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान रखा जाए। जिले की 39 ग्राम पंचायतों में पहले दिन काम शुरू किया गया है। 403 मजदूरों को लगाया गया है। इसके अलावा इच्छुक मजदूरों के जॉब कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिन मजदूरों के जॉब कार्ड खो गए या किसी तरह नष्ट हो गए, उनके नए कार्ड बनाए जा रहे हैं। पहले दिन 91 नए जॉब कार्ड जारी किए गए। 30 नष्ट होने वाले जॉब कार्ड भी डुप्लीकेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत राजीव दीक्षित ने बताया कि पूरे जिले में मनरेगा के कार्य को कराने के निर्देश दिए गए हैं। पहला दिन होने से सभी ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं हो सका है। दो दिन में पूरे जनपद में काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed