फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Man's body was found dip in the pond

तालाब में डूबे युवक का शव मिला

Mon, 09 Mar 2015 11:51 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Mon, 09 Mar 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Man's body was found dip in the pond
कोतवाली के सामने स्थित तालाब से सोमवार देर शाम पिछले छह दिनों से गायब सर्राफा व्यवसायी का शव बरामद हुआ। मामले की जानकारी होते ही सैकड़ों की भीड़ व युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उत्तेजित भीड़ ने करीब 15 मिनट तक हंगामा करने के बाद पुलिस पर पथराव भी किया। बाद में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


विगत तीन मार्च की रात 12:30 के करीब एक बेकाबू कार तालाब में जा गिरी थी। इसमें पांच लोग सवार थे। चार लोगों को कोतवाली पुलिस ने बचा लिया था। जबकि कार चालक रवी वर्मा (26) पुत्र विजय वर्मा का पता नहीं चला। दो दिनों तक पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाकर शव की तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर कानपुर से आई गोताखोरों की टीम ने दोबारा तालाब में छानबीन की। इस पर जलकुंभी में फंसा रवी वर्मा का शव पुलिस को दिखाई दे गया। शव मिलने की जानकारी पर तिर्वा कस्बे के सैकड़ों व्यवसाई मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता विजय वर्मा भी परिवार के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि रवी वर्मा की हत्या करके उसके शव को बाद में तालाब में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस पर मौजूद सिपाहियों ने विरोध जताया तो भीड़ हाथापाई पर आ गई। भीड़ को आक्रोश में देख सिपाही कोतवाली की ओर भागे तो लोगों ने पथराव कर दिया। इसकी जानकारी जिला मुख्यालय को दी गई। इस पर ठठिया, इंदरगढ़, सौरिख सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने मृतक के परिजनों को बुलाकर उनसे वार्ता की। बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कस्बे में चल रही थीं तरह-तरह की चर्चाएं
तिर्वा। पिछले छह दिनों से रवी वर्मा का पता न चलने के कारण कस्बे में कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। उधर इस मामले में दुर्घटना के बाद बाहर निकाले गए ठठिया थाना क्षेत्र के खुसवनपुर्वा निवासी अनिल यादव, सुनील, गौतम उसी दिन से गांव से लापता थे। ठठिया थानाध्यक्ष वीके शुक्ला व सीओ सुरेंद्र पाल खुद उनके घर गए थे। पर तीनों घटना के बाद से ही लापता हैं। इस कारण परिजन रवी की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे थे।

घटना की तह तक जाएगी पुलिस- एसपी
कन्नौज। एसपी कलानिधि नैथानी ने कि बैंक मैनेजर के बेटे सर्राफा व्यवसाई रवि वर्मा के बेटे की मौत के मामले में पुलिस तह तक जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि तिर्वा कोतवाली में पथराव नहीं हुआ है, बल्कि शव मिलने के बाद परिवार की आक्रोशित महिलाओं ने आवेश में आकर सिर्फ हंगामा किया।

तीन दिन बाद मिला युवक का शव
तीन दिन पहले ईशन नदी में डूबे युवक का शव कपूरापुर घाट के पास सोमवार को बरामद हुआ। गौरतलब है कि तिर्वा कसबे के अन्नपूर्णा नगर मोहल्ला निवासी अभिषेक गुप्ता (20) पुत्र सर्वेश गुप्ता अपने दोस्तों के साथ ईशन नदी पुल पर गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया था। इसके बाद से लगातार उसकी तलाश चल रही थी।


सोमवार सुबह चौकी इंचार्ज पचोर राधेश्याम यादव की अगुवाई में कन्नौज मुख्यालय से नाव मंगाई गई। इसके बाद कपूरापुर घाट के पास से खोजबीन की गई। दोपहर बाद जिस स्थान पर युवक पैर फिसलने से गिरा था, उससे करीब पांच किमी दूर धोबीघाट पुल के पास पश्चिम में शव मिला। सूचना पाकर चेयरमैन विनोद गुप्ता, कोतवाल आरपी पांडेय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed