फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   makar sankraanti: khichadee ke saath kambal vitaran

मकर संक्रांति: खिचड़ी के साथ कंबल वितरण

Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
makar sankraanti: khichadee ke saath kambal vitaran
नौली महोई में असहाय लोगों को कंबल वितरित करते ब्राह्मण महासभा व भाजपा के पदाधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जगह-जगह प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया। घरों में महिलाओं ने चावल, दाल, तिल के लड्डू आदि का दान-पुण्य किया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद चौराहे पर समाजसेवी विकास अग्निहोत्री ने जरूरतमंदों, विधवा और दिव्यांगों को कंबल बांटे। हिंदू युवा वाहिनी (भारत) के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुष्कर अग्निहोत्री, रामानंद दुबे, संजीव शुक्ला ने खिचड़ी वितरण किया। नगर के संघ कार्यालय पर सामूहिक खिचड़ी भोज हुआ। डॉ. रजनीश दुबे, रामशंकर, बौद्धिक प्रमुख अनुराग त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष रामानंद वर्मा, सभासद अतुल वर्मा आदि मौजूद रहे। नवीन मंडी समिति में गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता उर्फ जॉनी के नेतृत्व राजीव सिंह गौर उर्फ पुच्ची ठाकुर, पंकज प्रसाद दुबे ने पल्लेदारों व मजदूरों को खिचड़ी खिलाई। ग्राम लक्ष्मण नगला स्थित बाबा पंचम सिंह जनता इंटर कालेज में सपा नेता दलगंजन सिंह ने खिचड़ी वितरण किया। इस मौके पर प्रबंधक संतोष यादव, रत्नेश दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार मलिकपुर रोड स्थित महामाई धाम पर भंडारा हुआ। गांव के लोगों के साथ राहगीरों को खिचड़ी वितरण किया गया। इस मौके पर आयोजक अशोक दुबे, श्रीप्रकाश दुबे, देवेंद्र चंद्र आदि मौजूद रहे। सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम नौली महोई स्थित रसाल सिंह इंटर कालेज में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस मौके पर जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए। कार्यक्रम में आयोजक अवधेश मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अंजुल दुबे, दीपक दुबे, विपिन मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed