{"_id":"6893a0d6a13387ce5206c47f","slug":"maintain-distance-from-poles-and-wires-during-rain-kannauj-news-c-214-1-knj1005-135400-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बारिश में पोल और तारों से दूरी बना कर रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बारिश में पोल और तारों से दूरी बना कर रखें
विज्ञापन
तालग्राम। बारिश के मौसम में करंट लगने और अन्य विद्युत दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए एसडीओ तालग्राम ने बुधवार को लोगों जागरूक किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बारिश में बिजली उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी अवश्य बरतें, जितना संभव हो पोल और तारों से दूरी बना कर रखें।
उपखंड तालग्राम एसडीओ अगस्त्य मौर्या ने बताया कि गीले हाथों से स्विच, प्लग या विद्युत उपकरण को नहीं छूना चाहिए। ऊपर से निकली लाइन वाले पेड़ों के पास भी बारिश में खड़ा नहीं होना चाहिए। टूटे तारों या स्पार्किंग कर रहे पोल से दूर रहें और ऐसी स्थिति में तत्काल बिजली निगम को सूचना दें। जलभराव वाले क्षेत्रों में पंप या अन्य बिजली उपकरणों से छेड़छाड़ न की जाए।
उन्होंने कहा कि घर की वायरिंग और अर्थिंग मजबूत रखें। समय-समय पर बिजली उपकरणों की जांच कराना आवश्यक है। खासकर गीजर, फ्रिज, कूलर और वाशिंग मशीन जैसे उपकरणों की वायरिंग व अर्थिंग विशेषज्ञ से जांच कराएं। बच्चों को भी सतर्क करें और उन्हें खुले तार, बिजली के पोल या गीली दीवारों से दूर रखें। मोबाइल या लैपटॉप चार्ज करते समय विशेष ध्यान रखें और उपकरणों को बिस्तर या तकिए पर न रखें।