फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mainpuri beat Kannauj XI by 98 runs

Kannauj News: मैनपुरी ने कन्नौज एकादश को 98 रनों से हराया

Sat, 28 Jan 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri beat Kannauj XI by 98 runs
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग ग्राउंड में चल रहे ओम प्रकाश पाठक स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में डीसीएफ मैनपुरी बनाम कन्नौज के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें मैनपुरी की टीम ने 98 रनों से कन्नौज को हरा दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रामजाने को दिया गया।
विज्ञापन

मैनपुरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 25 ओवरों में छह विकेट पर 197 रन बनाए। इसमें ऋतुराज शर्मा ने 58 रन बनाए। इसके अलावा रोहित बालियान ने 46, रामजाने ने 39 और मानिक बेरी ने 27 रन बनाए। कन्नौज के गेंदबाजों में भोला चतुर्वेदी ने तीन विकेट, लवकुश और आर्यन रावत ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

जवाब में खेलने उतरी कन्नौज की टीम 17.4 ओवर में 99 रनों पर सिमट गई। इसमें सोनू दानिश ने 34, अब्दुल्ला ने 16 रन बनाए। मैनपुरी के गेंदबाज में अभिषेक, अंकुर व शुभम ने दो-दो विकेट लिए। इस मौके पर बृजेंद्र नारायण सक्सेना, कन्नौज क्रिकेट एसोसिएशन सदस्य संजय सामवेदी, पवन त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, ममतेश तिवारी, सजल सिंह, पारस दुबे, ओसामा फारूकी व अब्दुल मालिक आदि मैदान पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed