{"_id":"5de6b16c8ebc3e54ff6bb9c7","slug":"mahila-ne-sapa-neta-par-bandhak-banaakar-dushkarm-ka-lagaaya-aarop-kannauj-news-knp5299087147","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने सपा नेता पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने सपा नेता पर बंधक बनाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप
विज्ञापन
कन्नौज। एक महिला ने सपा नेता पर मृतक आश्रित में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बंधक बना दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि शादीशुदा सपा नेता के चंगुल से छूटकर वह किसी तरह बच सकी है। जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
मंगलवार को छिबरामऊ कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाली 40 वर्षीय अविवाहित महिला ने करणी सेना के जिलाध्यक्ष अंकुर प्रताप सिंह के साथ पुलिस लाइन में एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह को तहरीर दी। इसमें बताया कि 2004 में उसके पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद कैंसर से पीड़ित मां की भी मौत हो गई।
मृतक आश्रित में रोडवेज विभाग में नौकरी दिलाने को लेकर 2014 में सपा नेता से मुलाकात हो गई। सपा नेता ने झांसा देकर बंधक बना लिया। कई बार दुष्कर्म किया। पांच साल तक लगातार शारीरिक शोषण से उसकी हालत खराब है। एक माह पहले किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर जान बचाई है। अब आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।