फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mahila kee berahamee se hatya, shav phenka

महिला की बेरहमी से हत्या, शव फेंका

Fri, 13 Dec 2019 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
mahila kee berahamee se hatya, shav phenka
शव देखते सीओ और कोतवाल, साथ में गांव के लोग। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा/नजरापुर(कन्नौज)। करीब 35 साल की महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले गला दबाया, फिर रेत दिया। पहचान छिपाने के इरादे से ईंट से प्रहार कर चेहरा कुचल दिया। सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठे किए। एसपी और सीओ ने मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। काफी प्रयास के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को विच्छेदन गृह भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक हत्या कहीं और की गई है। हत्यारों ने शव को यहां लाकर फेंक दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के फगुहा भट्ठा के पास ईशन नदी पुल से उतरते ही केले के बाग के पास झाड़ियों में गुरुवार को महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कुछ देर बाद तिर्वा कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया है। चेहरा कुचलने की घटना मौके पर की गई। शव के पास ही खून से सनी ईंट मिली है। महिला के एक पैर में चप्पल थी। दूसरी चप्पल सड़क किनारे पड़ी मिली। महिला के गले में फंदे के निशान मिले हैं। गले में गहरा घाव भी है।
विज्ञापन

आशंका है कि गला दबाने के बाद धारदार हथियार से रेता गया है। पैर में तोड़ियां और बिछिया होने से विवाहित होने की बात कही जा रही है। घटना की जानकारी पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह और तिर्वा सीओ सुवोध जायसवाल भी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ पुलिस से जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नफरत की ओर इशारा कर रहा हत्या का तरीका
तिर्वा। महिला की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उससे हत्यारों में महिला के प्रति खासी नफरत लग रही है। हत्यारों ने महिला का गला दबाया। इसके बाद भी सांसें नहीं थमीं तो धारदार हथियार से गला रेत दिया। हत्यारे के दिल में नफरत इस कदर थी कि उसने गला रेतने के बाद ईंट से कई प्रहार कर चेहरा कुचल दिया।
महिला के शव को एक्सप्रेसवे से लाने की आशंका
तिर्वा। करीब 300 मीटर दूरी पर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का टोल है। यहीं से लोग एक्सप्रेसवे पर चढ़ते और उतरते हैं। आशंका है कि एक्सप्रेसवे से कार से शव को यहां तक लाया गया। इसके बाद हत्यारे शव फेंककर भाग गए।
कहां थी पुलिस, पुल पर रहती पिकेट ड्यूटी
तिर्वा। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए तिर्वा कोतवाली पुलिस रात में गश्त करती है। प्रमुख जगहों पर पिकेट ड्यूटी लगाई जाती है। ईशन नदी पुल पर भी रात में पुलिस वाहनों की चेकिंग करती है। पिकेट भी लगती है। इसके बाद भी हत्यारे शव फेंककर चले गए। पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

महिला की पर्स में मिले 10 रुपये ओर चाबी
तिर्वा। महिला के शव के पास पर्स मिली है। पुलिस को पर्स में दस रुपये के साथ चाबी भी मिली है। पुलिस को आशंका है कि चाबी महिला के घर की हो सकती है। शायद वह घर में ताला लगाकर निकली होगी। फिर यह वारदात हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed