फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mahila aur premee ne kee ki shor kee hatya, pulis ne donon ko hiraasat mein liya

महिला और प्रेमी ने की कि शोर की हत्या, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया

Wed, 03 Mar 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
mahila aur premee ne kee ki shor kee hatya, pulis ne donon ko hiraasat mein liya
कन्नौज। ठठिया थाना क्षेत्र में भूसे के कूप में मिले किशोर के शव के मामले में खुलासे के करीब पहुंचे पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए। किशोर की कातिल करीबी महिला और उसका चालक प्रेमी निकला। चर्चित हत्याकांड के खुलासे में सवालिया निशान न लगें, इससे पुलिस ज्यादा से ज्यादा सबूत इकट्ठे कर रही है। पुलिस अफसरों ने बुधवार को हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

जलालपुर कुम्हारनपुर्वा निवासी दशरथ गौतम के 14 वर्षीय बेटे हिमांशु की हत्या कर आरोपियों ने भूसे के कूप में शव फेंक दिया था। रविवार सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने उलझी गुत्थी सुलझा दी। हिमांशु ने करीबी महिला और गांव में रहने वाले ट्रैक्टर चालक प्रेमी को घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इससे महिला ने प्रेमी के साथ किशोर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। किसी को शक न हो, इससे घर के बाहर भूसे के कूप में शव फेंक दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पुलिस ने महिला को घर से हिरासत में ले लिया है। प्रेमी को फर्रुखाबाद से हिरासत में लिया गया है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। बुधवार को खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed