फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   maharshi vaalmeeki kee jayantee par nikaalee shobhaayaatra

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
maharshi vaalmeeki kee jayantee par nikaalee shobhaayaatra
महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में शामिल लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर वाल्मीकि समाज सेवा समिति ने शोभायात्रा निकाली। इसमें महिलाएं और पुरुष शामिल हुए।
विज्ञापन

नगर के पश्चिमी बाईपास नहर कोठी से महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राजीव दुबे ने किया। वाल्मीकि के रूप में सजे नगर के सदानंद लोगों के आकर्षक का केंद्र बने रहे। नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण के बाद शोभायात्रा सौरिख रोड स्थित सिद्ध पीठ कालिका देवी मंदिर से होते हुए मोहल्ला कस्साबान स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का समापन हुआ। इससे पहले नगर के पूर्वी बाईपास, विशुनगढ़ रोड, सब्जी मंडी, पीपल चौराहा, हीरालाल कालेज तिराहा, डाकघर तिराहा, पुराना सौरिख बस स्टॉप, रोडवेज बस स्टैंड, सौरिख तिराहे पर शोभायात्रा का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान अजय वाल्मीकि, जोगेंद्र, अमरदीप, उमेश चंद्र, सुभाष चंद्र, रावेंद्र, सुरजीत, रिंकू, देवेंद्र, दीपक, सूरज, प्रभूदयाल, ब्रजेश वाल्मीकि, संजय, प्रताप कुमार, उमेश चंद्र उर्फ पप्पू व अमन कुमार सहित महिलाएं और बच्चे शामिल रहे।
वहीं चेयरमैन राजीव दुबे व ईओ सुरेंद्र केसरवानी ने मंशेश्वरनाथ मंदिर परिसर में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम में एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता सहित सभी पालिका कर्मी व नगर के कई लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

भगवान के नाम के जाप से ही उद्धार : प्रशांतानंद
वाल्मीकि जयंती पर प्राचीन मंशेश्वरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित रामकथा के दौरान कथावाचक प्रशांतानंद चंदन ने कहा कि भगवान के नाम के प्रताप से डाकू रत्नाकर महर्षि वाल्मीकि से नाम से जगत में प्रसिद्ध हुए। कलियुग में भगवान के नाम के जाप से ही उद्धार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसेरन में हुआ रामचरित मानस का पाठ
डीएम राकेश कुमार मिश्र व मुख्य विकास अधिकारी आरएन सिंह के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी रामसमुझ ने कस्बे के पुराना ठाकुरद्वारा मंदिर परिसर में रामचरित मानस पाठ का आयोजन कराया। मंदिर के पुजारी राजेंद्र ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रामचरित मानस का पाठ किया। इस मौके पर सभी ब्लाक कर्मी व कई प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed