फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   mahangaee ka virodh: nav dampati ko upahaar mein diya pyaaj

महंगाई का विरोध: नव दंपति को उपहार में दिया प्याज

Fri, 13 Dec 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
mahangaee ka virodh: nav dampati ko upahaar mein diya pyaaj
नव दंपति को उपहार में प्याज देते पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव, सत्येंद्र यादव व अन्य। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्याज और लहसुन के बढ़ते दामों का सपाइयों ने गुरुवार को अनोखे तरीके से विरोध किया। सपाइयों ने नवदंपति को उपहार में प्याज दिया है।
विज्ञापन

सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ने कन्नौज ब्लॉक के जलालपुर सरवन के मजरे कलियन पुरवा में हो रही एक शादी में नव दंपति को उपहार में प्याज दिया। नवदंपति को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान उन्होेंने प्रदेश और केंद्र सरकार को बढ़ती महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया।

उन्होंने कहा कि महंगाई की वजह से आम आदमी की कमर टूट गई है। जरूरत की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। लोगों की थाली से प्याज गायब हो गया है। आम आदमी महंगाई के दर्द से कराह रहा है। देश व प्रदेश की सरकार में बैठे लोग सत्ता मद में चूर हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी लोग गरीब जनता की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद तक लड़ने का काम करेंगे। इस मौके पर अमित मिश्रा, रमेश यादव, सत्येंद्र यादव, कल्लू शर्मा, सुधीर कुमार, रिशु यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed