{"_id":"6001d8d68ebc3e2e5a1f8827","slug":"maayake-se-laut-rahee-mahila-baik-se-giree-maut-kannauj-news-knp606188188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके से लौट रही महिला बाइक से गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके से लौट रही महिला बाइक से गिरी, मौत
विज्ञापन
खड़िनी(कन्नौज)। कंसुआ पुल पर बाइक अनियंत्रित होने से पीछे बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया। इससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
खड़िनी चौकी क्षेत्र के ग्राम नगला खरगाई निवासी गिरंद वर्मा की पत्नी श्यामा देवी (60) कुछ दिन पहले अपने मायके बिधूना क्षेत्र के ग्राम धुंधपुर सहार गई थीं। यह शुक्रवार को भतीजे प्रमोद के साथ बाइक से लौट रही थीं। कंसुआ के पास नहर पुल से नीचे उतरते समय बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठीं श्यामा देवी का संतुलन बिगड़ गया। वह बाइक से सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
प्रमोद की सूचना पर श्यामा देवी के परिजन मौके पर पहुंच गए। निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पति गिरंद सिंह खेती करते हैं। चार पुत्र व दो पुत्रियां हैं।