फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Love happened digital and the lover went to meet his girlfriend 500 kilometers away.

Kannauj News: हुआ डिजिटल इश्क तो 500 किलोमीटर दूर प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी

Sat, 03 Aug 2024 02:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Love happened digital and the lover went to meet his girlfriend 500 kilometers away.
तिर्वा। फेसबुक के जरिए दो बच्चों के पिता को तीन बच्चों की मां से प्यार हो गया। प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी 500 किलोमीटर दूर उसके घर पहुंच गया। महिला से मिलने आए युवक को देख परिजनों ने पकड़ लिया और कोतवाली लेकर पहुंच गए। यहां महिला के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन



सोशल मीडिया के जरिए बढ़ रही दोस्ती आजकल प्यार में बदल रही है और साथ में जीने मरने की कसमे खा कर एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का वादा कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन बच्चों की मां का है।
विज्ञापन

महिला से फेसबुक के जरिए हुई दोस्ती में पांच सौ किलोमीटर दूर देवरिया से दो बच्चों का पिता मिलने उसके घर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से फेसबुक के जरिए दोनों दोस्त बने हुए थे। धीरे धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। फेसबुक के जरिए हुए प्रेम में युवक ने प्रेमिका को एक नया मोबाइल भी खरीदने के लिए पैसे भेज दिए। जिससे प्रेमिका ने अपने लिए एक नया फोन भी लिया। फोन लेने के बाद दोनों के बीच फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता धीरे-धीरे और मजबूत हो गया। लगातार हो रही घंटों की बातचीत में मिलने की ललक में प्रेमी 500 किलोमीटर दूर से प्रेमिका से मिलने के लिए शुक्रवार को उसके घर आया और भेद खुल गया और मामला कोतवाली पहुंच गया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के परिजनों ने कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed