फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Looted 18 thousand rupees from the middleman on the power of pistol

Kannauj News: तमंचे के बल पर आढ़ती से 18 हजार रुपये लूटे

Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 13 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Looted 18 thousand rupees from the middleman on the power of pistol
छिबरामऊ। बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर आढ़ती से 18 हजार रुपये लूट लिए। आढ़ती की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला इब्राहीमगंज निवासी अनिकेत वर्मा पुत्र आत्माराम वर्मा ने बताया कि 10 जुलाई की देर शाम वह अपनी निगम मंडी स्थित आढ़त से घर आ रहा था। गमा देवी चौराहे के पास पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आए और उससे पैसे मांगने लगे।

जब उसने इन्कार किया तो बदमाशों ने उसकी छाती पर तमंचा लगा दिया और उसकी जेब में पड़े 18,300 रुपये छीन लिए। उसके शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आढ़ती ने आरोपियों से खुद की जान का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आढ़ती ने बताया कि आरोपी पहले भी लूट की घटना को अंजाम देकर जेल काट चुके हैं। इस संबंध में कोतवाल अजय पाठक ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed