फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Long distance passengers being carried by Kandam buses

कंडम बसों से ढोई जा रहीं लंबी दूरी की सवारियां

Fri, 20 Aug 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Long distance passengers being carried by Kandam buses
जिला मुख्यालय के रोडवेज डिपो में मरम्मत के लिए खड़ीं बसें। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में साल 2008 में खरीदी गईं रोडवेज बसें कंडम हो गई हैं। इसके बाद भी इनसे लंबी दूरी की सवारियां ढोई जा रही हैं। रक्षाबंधन पर बहनों को ले जाने वाली बसों के बेड़े में भी यह शामिल हैं। एक चक्कर के बाद इनकी डिपो में मरम्मत करानी पड़ती है। कई बार यह रास्ते में बंद हो जाती हैं। ऐसे में सवारियों को धक्का लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के पास 51 बसें हैं। इनमें ज्यादातर आठ से 12 साल का समय पूरा कर चुकी हैं। इनकी क्षमता दिल्ली या राजस्थान का सफर बिना रुके पूरा करने की नहीं रही। इसके बाद भी लंबे सफर पर भेजा जाता है। यह रास्ते में दम तोड़ देती हैं। चालक ने किसी तरह बसों को पहुंचा दिया तो वापस आना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

डिपो के पास सबसे पुरानी 2008 में खरीदी गई चार बसें हैं। इनमें दो बसों को कंडम घोषित कर नीलाम कर दिया गया। दो बसें 12 साल का समय पूरा करने के बाद भी चलाई जा रही हैं। इन्हें अभी तक कंडम नहीं किया गया। रिकार्ड में यह बसें विभाग को नियमित आमदनी करा रही हैं। इसके अलावा साल 2010 से 2013 की भी बसें चल रही हैं। विभागीय जानकारों का कहना है कि बसों को लंबे सफर पर चलाने से क्षमता कम होती जाती है। आठ साल के बाद बसें 100 किलोमीटर से अधिक चलने के काबिल नहीं रहती हैं। वैधता 12 साल की रहती है। कंडम आठ साल बाद हो जाती हैं। ऐसे में इन्हें कम दूरी में चलाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सालों में खरीदी गईं बसें
साल 2008 में दो बसें, 2010 में चार बसें, 2011 में एक, 2012 में एक, 2013 में 18, 2015 में चार, 2016 में चार, 2017 में चार, 2018 में पांच और 2019 में चार बसें खरीदी गईं। इन्हें जिले में डिपो पर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed