फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   lokeshan badalakar pulis ko chakama de rahee bas kee maalakin

लोकेशन बदलकर पुलिस को चकमा दे रही बस की मालकिन

Sat, 18 Jan 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
lokeshan badalakar pulis ko chakama de rahee bas kee maalakin
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस को देखते लोग। - फोटो : CHIBRAMAU
कन्नौज। कन्नौज बस हादसे में मुख्य आरोपी बनाईं गईं बस की मालकिन और उसके पति की तलाश में पुलिस टीमों ने कई जनपदों में डेरा डाल दिया है। दोनों बार-बार लोकेशन बदल कर पुलिस को चकमा दे रहे हैं। पुलिस का दावा है कि वह आरोपियों के करीब है। कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन

बस मालिक और उसके पति की तलाश में कन्नौज की एसओजी और स्वॉट टीम के साथ ही छिबरामऊ थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम लगाई गई है। इसके अलावा फर्रुखाबाद की एसओजी टीम भी तलाश में जुटी है।10 जनवरी की रात छिबरामऊ कोतवाली के घिलोई गांव के पास जीटी रोड पर हुए बस हादसे के मामले में मंगलवार को एआरटीओ कन्नौज संजय कुमार झा ने छिबरामऊ थाने में बस मालिक प्रीती चतुर्वेदी, अज्ञात मैनेजर और एजेंट समेत चार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को पुलिस ने चार एजेंटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बस मालकिन और उसके पति के साथ मैनेजर की तलाश पुलिस अभी भी कर रही है। बुधवार को पुलिस टीमों ने फर्रुखाबाद के साथ ही मैनपुरी में भी दबिशें दीं। कोई हाथ नहीं लगा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी लोकेशन बदल रहे हैं। जब तक आरोपियों की लोकेशन पता कर टीम पहुंचती है, वह वहां से निकल जाते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने अब अपनी रणनीति में बदलाव किया है। इन पर काम किया जा रहा है। इससे जल्द पकड़े जाने की उम्मीद है। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed